कन्नौज, फरवरी 22 -- तिर्वा, संवाददाता। ठठिया थाना क्षेत्र के पहाड़ीपुर गांव के एक घर से चोरों ने दिनदहाड़े घुसकर लाखों की कीमत के जेवरात व नगदी पार कर दी। परिवार के लोग अपने दूसरे मकान में बेटी की शादी की तैयारियों में लगे थे, उधर चोरों ने घटना को अंजाम देकर उनकी खुशियों को गम में बदल दिया। पीड़ित ने ठठिया थाना पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। पहाड़ीपुर गांव निवासी सुरेश सिंह के गांव में दो मकान बने हुए है। एक मकान गांव के अंदर है, तो दूसरा मकान गांव के बाहर स्थित है। घर में पुत्री की शादी को लेकर तैयारियां चल रही है। जल्द ही उनकी पुत्री कोमल की शादी होनी है। पूरा परिवार पुत्री के विवाह को लेकर खुशियां मना रहा था। उनकी यह खुशियां उस समय चोरों ने गम में बदल दी, जब चोरो ने गांव में बने मकान का ताला तोड़कर यहां रखे लाखो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.