शादी के गीतों के बीच गूंजी चीखें, मां-बेटी समेत तीन महिलाओं की मौत से मातम में बदला उत्सव
हजारीबाग, जून 6 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। कैलुजारा गांव में शुक्रवार की शाम तक ढोल-नगाड़ों और शादी के गीतों की गूंज थी। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा था। महिलाएं विवाह गीत गा रही थीं और बच्चे इधर-उधर खेल रहे थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही पलों बाद यह खुशी का माहौल जिंदगी के सबसे बड़े दुख में बदल जाएगा। शादी समारोह में शामिल होने आईं महिलाओं के लिए यह सफर आखिरी साबित हुआ। एक बेकाबू पिकअप वैन ने विवाह घर के बाहर बैठे लोगों को कुचल दिया। हादसे में मेहमानी में आई मूर्ति देवी (35), उनकी तीन वर्षीय बेटी अलीना कुमारी और दशमी देवी (33) की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घर के बाहर बैठे लोग शादी की तैयारियों और रस्मों को देख रहे थे। तभी तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर उनकी ओर बढ़ी। किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिला। कुछ सेकंड में ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.