औरैया, अप्रैल 25 -- याकूबपुर, संवाददाता। चौकी क्षेत्र के पिपरौली बंबा पर शनिवार सुबह शादी के कार्ड बांटने जा रहे दो युवकों की बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार, दुर्घटना सुबह करीब 8:30 बजे हुई। पिपरौली शिव निवासी मोहित पुत्र प्रकाश और अनुज पुत्र राकेश कानपुर देहात के रसूलाबाद में शादी के कार्ड बांटने जा रहे थे। इसी दौरान पिपरौली बंबा के पास उनकी बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- टायर फटने से बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक-युवती घायल घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ब...