भदोही, मई 10 -- भदोही, संवाददाता। सुरियावां थाना क्षेत्र के तेजसिंहपुर गांव में मारपीट का एक अलग ही मामला सामने आया। शादी के कार्ड पर पिता का नाम लिखवाने के बाद आरोपितों ने मारपीट कर लिया। मामले में पुलिस ने चार पर मुकदमा कायम किया है। गांव निवासी प्रदीप बिंद ने तहरीर में कहा कि शादी के कार्ड पर पिता का नाम लिखवाने को लेकर गाली गलौच करते हुए एक राय होकर आरोपितों गोकुल बिंद, देवानंद बिंद, रमाशंकर और राजू बिंद ने मारपीट किया। आरोपितों ने मेरे साथ ही बहन हीना को भी बुरी तरह से पीटा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.