कन्नौज, अप्रैल 26 -- क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के प्रति कार्यकर्ताओं का उत्साह एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है। अहिरुआ राजारामपुर गांव निवासी समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव रोबिन सिंह यादव ने अपने छोटे भाई अनुज यादव की शादी का निमंत्रण पत्र पूरी तरह समाजवादी रंग में छपवाकर सबका ध्यान खींच लिया। खास बात यह रही कि कार्ड पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कन्नौज सांसद अखिलेश यादव और मैनपुरी सांसद डिंपल यादव की तस्वीरें भी प्रमुखता से लगाई गईं। रोबिन यादव द्वारा छपवाए गए इस अनोखे शादी कार्ड की पूरे क्षेत्र में जमकर चर्चा हो रही है। लोग इसे पार्टी के प्रति समर्पण और जुनून का उदाहरण बता रहे हैं। वहीं, राजनीतिक रंग में रंगे इस कार्ड ने सामाजिक आयोजनों में भी राजनीतिक झलक को लेकर नई बहस छेड़ दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.