इटावा औरैया, मार्च 10 -- इटावा, संवाददाता। व्हाट्सएप पर शादी के कार्ड के नाम पर भेजे गए एपीके लिंक को खोलते ही महिला का मोबाइल हैक हो गया और ठगों ने उसके बैंक खाते से 5.30 लाख रुपये निकाल लिए। सुबह मोबाइल पर बैंक से आए मैसेज देखने पर महिला को ठगी की जानकारी हुई। मोहल्ला रामगंज गोशाला निवासी स्फूर्ति कुशवाहा ने साइबर थाने में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि एक मार्च को उनके एक परिचित के माध्यम से व्हाट्सएप पर शादी का निमंत्रण कार्ड आया। कार्ड के साथ एक एपीके लिंक भी भेजा गया, जिसमें 15 मार्च को होने वाली शादी का आमंत्रण बताया गया। परिचित के जरिए संदेश आने के कारण उन्हें कोई शक नहीं हुआ और उन्होंने लिंक को खोल लिया। तभी मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद साइबर ठगों ने मोबाइल का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया। चार मार्च को ठगों ने महिला के मोबाइल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.