शादी के करीब डेढ़ साल बाद नवविवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत
सीवान, मई 12 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के मुंदीपुर गांव में रविवार की रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। इसकी खबर मिलते हीं इलाके में जाने सनसनी फैल गई है। मृतका मुंदीपुर गांव के लव कुमार पांडेय की पत्नी ममता कुमारी थी। उसका शव घर में फंदे से लटका हुआ पाया गया। बताया जाता है कि उसकी शादी 22 नवम्बर 2024 को पानापुर थाना क्षेत्र के सेमरहा गांव के साहेब पाठक की पुत्री से हुई थी। शादी के करीब डेढ़ साल बाद हीं उसकी संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है। मृतका को अभी कोई संतान नहीं थी। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष के निर्देश पर पहुंची पुलिस टीम ने सोमवार की सुबह शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीवान भेज दिया। यह भी पढ़ें- शादी के करीब डेढ़ साल बाद नवविवाहिता की संदिग्ध स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.