झांसी, अप्रैल 5 -- झांसी, संवाददाता। प्रेमनगर थाना क्षेत्रान्तर्गत हंसारी महिला ने शादी के एक साल बाद फांसी लगाकर जान दे दी। बंद बाथरूम में उसका शव फंदे पर झूलता मिला। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं मायके वालों ने दहेज की खातिर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जालौन के कोंच निवासी मोनिका (24) की शादी बीते साल 9 जून को झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के हंसारी के रहने वाले संदीप सेन के साथ हुई थी। बीते रोज सभी लोग खाना-खाकर सोने चले गए। तभी मोनिका बाथरूम में गई। वहां अंदर से बंद कर फांसी का फंदा बनाया और झूल गई। कुछ देर बाद जब परिजन जागे तो उसकी कोई आहट नहीं हुई। उन्होंने झांककर देखा तो दंग रह। उसका शव फंदे पर झूल रहा था। जिससे वह चीख पड़े। फांसी की खबर से आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या में लोग एकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.