इटावा औरैया, जून 18 -- इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नगला बाबा गांव में बुधवार सुबह शादी के एक साल एक महिला का शव घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या के बाद शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। नगला बाबा गांव निवासी 22 वर्षीय नंदनी पत्नी अखिलेश जाटव का शव बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों की सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम क...