शादी के एक साल बाद फंदे पर मिला महिला का शव
झांसी, जुलाई 10 -- झांसी। रक्सा थाना क्षेत्र में दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। गांव बदनपुर में शादी के एक साल बाद महिला का शव बंद कमरे में फंदे पर झूलता मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं मायकेवालों ने दहेज की खातिर बेटी को मारकर टांगने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दतिया (मप्र) के गांव धवारी निवासी प्रियंका (20) की शादी बीते साल 6 मार्च को रक्सा के गांव बदनपुर निवासी अंकित पाल से हुई थी। शादी के बाद दोनों एक बेटी हुई। कुछ दिनों तक तो ठीक रहा। इसके बाद अनबन होने लगी। पति अंकित भोपाल में काम करता है। गुरुवार की रात प्रियंका घर पर थी। तभी उसने संदिग्ध परिस्थितयों मे फांसी लगा ली। जब मायके वाले घर पर पहुंचे तो उसका शव फंदे पर कमरे में झूल रहा था। मृतका के चचेरे भाई गणेश पाल ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.