शादी के एक साल बाद खुला राज, पति का दावा- पत्नी ने पांच शादियां छिपाकर बताया था कुंवारी
इंदौर, सितम्बर 9 -- इंदौर में पुलिस की मंगलवार को हुई जनसुनवाई में पति-पत्नी के विवाद का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पति ने अपनी पत्नी पर पिछली शादियों की जानकारी छिपाकर खुद को अविवाहित बताने का आरोप लगाया है। कुंदन नगर निवासी लोकेश तंवर का दावा है कि शादी के करीब एक साल बाद उसे पत्नी के कथित पिछले वैवाहिक जीवन की जानकारी मिली। उसका आरोप है कि शादी के बाद पत्नी छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद करती थी और कई बार मारपीट तक की। एक विवाद के बाद वह जेल भी गया। लोकेश का दावा है कि अब उसकी पत्नी घर से जेवर और अन्य कीमती सामान लेकर चली गई है। उसने पुलिस आयुक्त की जनसुनवाई में शिकायत देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।तलाक के बाद की दूसरी शादी लोकेश के मुताबिक, उसकी पहली पत्नी से तलाक हो चुका था। इसके बाद उसने दूसरी शादी की। उसका दा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.