बरेली, सितम्बर 8 -- नवाबगंज। सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद कस्बे के एक युवक ने उत्तराखंड की एक फैक्ट्री में नौकरी करने वाली एक युवती से विवाह कर लिया। विवाह के एक सप्ताह बाद वह उसे छोड़ कर फरार हो गया। परेशान युवती उसे खोजती हुई थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दे कार्रवाई की मांग की। जनपद बहराइच के नानपारा की एक युवती सितारगंज की एक फैक्ट्री में नौकरी करती है। कुछ समय पूर्व कस्बे में रहने वाले एक युवक से उसकी सोशल मीडिया पर दोस्ती हो गयी। युवती का आरोप है कि एक सितंबर को युवक ने उसे बरेली बुला कर एक मंदिर में उसके साथ विवाह कर लिया। इसके बाद वह उसे बरेली के एक होटल में ले गया। वहां से वह उसे अपने साथ मथुरा ले गया। वहां कई दिनों तक होटल में रुकने के बाद वह उसके साथ सितारगंज ले आया। आरोप है कि सात सितंबर को वह अपने दोस्त के पास जाने की बात ...