बिल्ल्होर, दिसम्बर 30 -- घाटमपुर। रेउना कस्बे में शादी के महज एक महीने बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर मौके पर पहुचंकर जांच की। शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रेउना निवासी जयराम का 21 वर्षीय पुत्र कौशल हलवाई था। घर पर पिता के अलावा मां सुमन और तीन भाई शंकर, शिवम और अनुज हैं। कौशल तीसरे नंबर का था। उसकी शादी बीती 18 नवंबर को कानपुर देहात के लालपुर गांव निवासी तनु से हुई थी। मंगलवार को उसने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं बता सके। रेउना थाना प्रभारी अनुज राजपूत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...