हरदोई, जुलाई 21 -- हरदोई। हरियावां थाना क्षेत्र के चचरहिया गांव में सोमवार को संदिग्ध हालात में 19 वर्षीय नवविवाहिता की मौत हो गई। परिजन उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरियावां ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान शाम करीब आठ बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। टड़ियावां थाना क्षेत्र के खजुराहो गांव निवासी श्रीराम की बेटी किरण की शादी इसी 21 जून को हरियावां थाना क्षेत्र के चचरहिया गांव निवासी पंचम लाल से हुई थी। जेठ प्रमोद कुमार के अनुसार, सोमवार को अचानक किरण की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। खबर लिखे जाने तक मायके पक्ष की ओर से किसी...