शादी के एक महीने में ही उजड़ा नवविवाहिता का सुहाग
उरई, जून 15 -- माधोगढ़, संवाददाता। क्षेत्र की ऊंचा रोड पर हुए सड़क हादसे में जान गवाने वाले भतीजे गौरव की शादी महज एक महीने पहले ही हुई थी। शादी के महज एक महीने बाद ही सड़क हादसे में युवक की मौत से एक परिवार उजड़ गया। हादसे ने नवविवाहिता रागिनी का सुहाग छीन लिया और पूरा गांव गमगीन हो गया जबकि भतीजे के साथ चाचा भीम सिंह की मौत होने से उसका भी परिवार बदहवास है। मृतक गौरव कुमार निवासी ग्राम का विवाह 26 मई को रागिनी के साथ हुआ था। शादी को अभी एक महीने भी पूरे नहीं हुए थे कि सड़क दुर्घटना में गौरव की मौत हो गई। गौरव मेले में खिलौनों की दुकान लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला था। परिजनों ने बताया कि गौरव बेहद मेहनती, मिलनसार और खुशमिजाज था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। नवविवाहिता रागिनी का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.