शादी के एक महीने बाद ही खूनी खेल! पत्नी और सास को रॉड से पीटकर मार डाला, फिर साले को किया फोन
रांची, नवम्बर 2 -- रांची के टाटीसिलवे स्थित पुराना चतरा गांव में शनिवार को घरेलू विवाद में सावन बिरहोर नामक युवक ने लोहे की रॉड से हमला कर अपनी पत्नी ममता देवी और सास सोनिया देवी को मार डाला। दोनों ने रिम्स में इलाज के दौरान देर रात दम तोड़ दिया। मृतका के भाई पवन महली ने सावन पर हत्या का केस किया है। आरोपी की शादी एक माह पूर्व ही हुई थी और वह ओडिशा की एक निजी कंपनी में काम करता है। पुलिस के अनुसार, अनगड़ा निवासी सावन शनिवार को ससुराल चतरा पहुंचा था। सुबह करीब नौ बजे किसी बात पर पति-पत्नी में विवाद हुआ। बीच-बचाव करने पहुंची सास सोनिया देवी पर भी सावन ने रॉड से वार कर दिया और फरार हो गया। वारदात के बाद सावन ने खुद साले को फोन कर दोनों को अस्पताल ले जाने को कहा। यह भी पढ़ें- पांच जिलों में भारी बारिश, रांची की 2 फ्लाइट रद्द; आज कैसा रहेगा मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.