देवघर, मई 3 -- सारठ। सारठ थाना क्षेत्र के कुरुमटांड़ गांव से शादी के एक दिन पहले एक युवती गायब हो गई। इसको लेकर परिजनों ने काफी खोजबीन की, इसके बावजूद भी कहीं कुछ पता नहीं चलने पर पुलिस से मामले की शिकायत की है। यह भी पढ़ें- शादी के दो दिन बाद ही प्रेमी के साथ फरार हुई दुल्हनपरिजनों की चिंता इस बाबत गायब युवती की माता मंजू मरांडी ने बताया कि शनिवार को उनकी पुत्री की शादी थी। घर के सभी सदस्य शादी की तैयारियों में व्यस्त थे। उसी बीच गुरुवार की रात को उनकी 21 वर्षीया बेटी अंजलि मुर्मू गायब हो गई। शुक्रवार दिनभर खोजबीन के बावजूद पुत्री कहीं नहीं मिली। यह भी पढ़ें- गांव में पसरा है मातमी सन्नाटा, तैनात है पुलिसगांव के युवक पर आरोप इसी बीच परिजनों को भनक लगी कि गांव के बगल झगराही गांव का एक युवक भी गायब है। जिसके बाद परिजनों ने थाना पहुंच कर युव...