बुलंदशहर, फरवरी 13 -- नगर के मोहल्ला रामनगर ईदगाह में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान गीता (30 वर्ष) पत्नी मूलचंद मोहल्ला रामनगर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गीता की शादी पिलखवा निवासी मूलचंद से सन 2016 में हुई थी। मूलचंद दाल सेव नमकीन बनाने का काम करता है। पति-पत्नी गुलावठी में किराए के मकान पर रह रहे थे। स्थानीय लोगों के अनुसार विवाहिता को बच्चे नहीं होने के कारण उसने 3 माह पूर्व एक बच्चे को गोद भी लिया था। बताया जाता है की रात्रि में पति-पत्नी के बीच विवाद भी हुआ था। वहीं मृतका के मायके वालों ने बेटी को हत्या करने को उकसाने की बात करते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मृतका के पति को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.