देवरिया, जनवरी 6 -- गौरीबाजार (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम शादी के अगले ही दिन मनबढ़ों ने ससुर-दामाद पर लाठी-डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में ससुर व दामाद घायल हो गए। उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके कार के शीशा को तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पीड़ित पक्ष ने गांव के आधा दर्जन लोगों के खिलाफ तहरीर दिया है। गौरीबाजार के बखरा निवासी अख्तर अली उर्फ सोनू पुत्र असलम की शादी रविवार को क्षेत्र के ही पिपरा बारी गांव के अलाउद्दीन की पुत्री से हुई थी। सोमवार शाम को अख्तर के घर दाव- ते- वलीमा रखा गया था। इस अवसर पर उसके ससुर भी आए हुए थे। देर रात वह कार से अपने ससुर को उनके घर छोड़ने के लिए निकले थे। आरोप है कि ससुराल में पहुंचने पर पहले से घात लगा कर बैठे आधा दर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.