शादी की सालगिरह पर गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप
गोपालगंज, मई 9 -- गोपालगंज। जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के बखरौर गांव में शादी की पहली सालगिरह के दिन ही एक गर्भवती नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज के लिए गला दबाकर हत्या करने का आरोप ससुराल पक्ष पर लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, बखरौर गांव निवासी मनीष कुंवर की शादी एक वर्ष पूर्व सिधवलिया थाना क्षेत्र के सुपौली कुंड गांव निवासी राजकिशोर सिंह की पुत्री गुड़िया देवी के साथ हुई थी। शुक्रवार को शादी की पहली सालगिरह पर रिश्तेदार उन्हें बधाई दे रहे थे। इसी बीच देर शाम कमरे में गुड़िया देवी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यह भी पढ़ें- फांसी लगने से हुई थी महिला की मौत, पीएम रिपोर्ट में खुलासा मायके वालों का आरोप घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हो गए। मायके वालों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.