मुरादाबाद, जून 13 -- शादी समारोह की वीडियो तैयार कराने के लिए अग्रिम भुगतान करने के बावजूद वीडियो न मिलने पर एक युवक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। भगतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बुढ़ानपुर अलीगंज निवासी फैजान अली पुत्र करामत अली ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि करीब दो माह पूर्व उसकी शादी हुई थी। शादी समारोह की वीडियो और मूवी तैयार कराने के लिए उसने ठाकुरद्वारा निवासी एक वीडियो ग्राफर से 20 हजार रुपये में सौदा तय किया था। आरोप है कि उसने 15 हजार रुपये अग्रिम दे दिए थे, जबकि शेष 5 हजार रुपये वीडियो मिलने के बाद देने की बात हुई थी। पीड़ित का कहना है कि भुगतान लेने के बाद भी संबंधित व्यक्ति ने अब तक शादी की वीडियो उपलब्ध नहीं कराई है। आरोप है कि कई बार संपर्क करने का प्रयास करने के बावजूद उसका फोन नहीं उठाया...