मुख्य संवाददाता, मई 30 -- यूपी के आगरा में सेक्स रैकेट पकड़ा गया है। आगरा में सदर थाने में एक विवाहिता के साथ मारपीट, जान से मारने की धमकी, गाली-गलौज और लज्जा भंग की धारा के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। मुकदमा युवती के मामा ने लिखाया है। मामा ने आरोप लगाए है कि भांजी ने शादी के फोटो देखने के लिए पति से पैन ड्राइव मांगा। पति ने गलती से दूसरा पैन ड्राइव दे दिया। उसे देखकर भांजी के होश उड़ गए। पति के कई युवतियों के साथ अश्लील फोटो और वीडियो मिले। इसके बाद उनके घर से चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। युवती ने मामा को सारी बात बताई जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार मुकदमे में लिखाया गया है कि युवती के माता-पिता का देहांत हो चुका है। मामा ने फरवरी 2025 में भांजी की शादी की। ससुराल आगरा के सदर क्षेत्र ...