शादी की मन्नत लेकर 71 लीटर गंगाजल ला रहे पांच अविवाहित कांवड़िए
शामली, जुलाई 18 -- शामली। सावन मास के आगमन के साथ हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौटने वाले शिवभक्त कांवड़ियों की आवाजाही तेज हो गई है। शुक्रवार को हरियाणा के महेंद्रगढ़ निवासी पांच अविवाहित श्रद्धालुओं की टोली 71 लीटर गंगाजल लेकर शामली से होकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुई। उनकी आस्था और अनोखी मन्नत लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। कांवड़ियों ने बताया कि उनकी टोली में सावन, दीपक, कार्तिक, अनुराग और वंश शामिल हैं। सभी ने भगवान शिव से विवाह की मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना करते हुए कांवड़ यात्रा का संकल्प लिया है। श्रद्धालुओं ने बताया कि उन्होंने एक जुलाई को हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी से पवित्र गंगाजल उठाया था और अब हरियाणा के महेंद्रगढ़ स्थित अपने पैतृक गांव पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। यह भी पढ़ें- आस्था, परंपरा और सेवा का अद्भुत सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.