नवादा, अप्रैल 25 -- रजौली थाना क्षेत्र के मनहर गांव में शादी के बाद बची हुई मिठाई खाना बच्चों को भारी पड़ गया। बासी मिठाई खाने से करीब दर्जन भर बच्चे बीमार हो गए, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। सभी बच्चों को गुरुवार की देर रात रजौली अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार मनहर गांव निवासी ओंकार सिंह के बेटे की शादी 20 अप्रैल को हुई थी। 23 अप्रैल को बची हुई मिठाइयों को गांव में बांट दिया गया। मिठाई खाने के कुछ ही देर बाद बच्चों में पेट दर्द, उल्टी और गैस की शिकायत शुरू हो गई। बीमार बच्चों में नीरज कुमार, पलक कुमारी, शीला देवी, अमृता कुमारी, आरोही कुमारी, रिमझिम कुमारी, आयुष कुमार, अंशिका कुमारी और ऋषिका कुमारी समेत कई अन्य शामिल हैं। परिजन सभी को आनन-फानन में गुरुवार की रात अस्पताल लेकर पहुंचे। जहा...