लखनऊ, फरवरी 16 -- मोहान रोड पर खुशहालगंज कस्बे में रविवार शाम युवती के सामने उसके दोनों भाइयों ने प्रेमी का गला सर्जिकल चाकू से रेत दिया। प्रेमी को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से सर्जिकल चाकू बरामद कर लिया है। अस्पताल में भर्ती प्रेमी के गले में 18 टांके लगाए गए हैं। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हमले में घायल युवक खुशहालगंज का रहने वाला शटरिंग कारीगर महेंद्र कनौजिया है। पिता संतू ने बताया कि महेंद्र का प्रेम प्रसंग काकोरी में रहने वाली एक युवती से है। युवती के घरवाले उसकी शादी कहीं और करना चाहते हैं, जबकि वह महेंद्र से शादी करना चाहती है। इस कारण वह परिवारीजनों से नाराज थी। रविवार शाम वह अपनी शादी की बात करने के लिए बेटे के साथ घर आई थी। वह घर में थी। इस ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.