गिरडीह, अप्रैल 20 -- बगोदर, प्रतिनिधि। सड़क दुघर्टना में गंभीर रूप से घायल युवक ने शादी के पहले सालगिरह के एक दिन पूर्व ही दम तोड़ दिया। रविवार को इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। उसका इलाज धनबाद के एक नर्सिंग होम में चल रहा था। मृतक का नाम धर्मेन्द्र कुमार महतो है तथा वह बगोदर के दामा गांव का रहने वाला था। एक सप्ताह पूर्व 12 अप्रैल को बगोदर के बनपुरा-चिचाकी रोड में हुई बाइक दुर्घटना में दो युवक घायल हुए थे। जिसमें धर्मेन्द्र की स्थिति गंभीर बनी हुई थी। स्थानीय निवासी सह उप मुखिया जितेन्द्र कुमार महतो ने बताया कि सोमवार को धनबाद में पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव गांव आएगा। यह भी पढ़ें- बहन की शादी का कार्ड देकर लौट रहा युवक की सड़क दुर्घटना में मौत उन्होंने यह भी बताया कि 20 अप्रैल को उसकी शादी की पहली सालगिरह थी। इस तरह से देख...