बगहा, जनवरी 21 -- नरकटियागंज,निज प्रतिनिधि। शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक लड़की का अपहरण कर लिया गया है। घटना 19 जनवरी की है। मामले में लड़की की मां ने शिकारपुर के इनरवा गांव निवासी रकीम मियां व उसके परिवार के लोगों को आरोपित किया है। आरोप है कि उसकी पुत्री घर पर अकेली थी। आरोपित उसके घर जाकर शादी का झांसा देकर उसकी पुत्री का अपहरण कर लिये हैं। खोजबीन के दौरान जानकारी मिली कि सभी आरोपी उसकी पुत्री को रकीम मियां से शादी कराने के लिए अपहरण किए हैं। जब वह रकीम मियां के घर पहुंची तो सभी आरोपी उसे गाली देकर भगा दिए। थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.