मधुबनी, फरवरी 22 -- हरलाखी। थाना क्षेत्र के एक गांव से 19 वर्षीय लड़की की अपहरण का मामला सामने आया है। इस संबंध में अपहृता के पिता ने थाना में 14 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसके अनुसार लड़की बीते गुरुवार के दिन सुबह पांच बजे घर से निकली थी। काफी देर बाद घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू किया। इसी क्रम में पता चला कि हरलाखी निवासी उदीस भगत का पुत्र बलराम भगत शादी की नीयत से लड़की का अपहरण किया है। इसके बाद अपहृता के स्वजन आरोपित के घर जाकर लड़की के संबंध में पूछताछ की तो आरोपित के स्वजनों धमकी देकर भगा दिया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया लड़की की बरामदगी की कार्रवाई चल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.