शादी की नीयत से युवती को भगाने का आरोप, दो गिरफ्तार
छपरा, मई 20 -- एकमा। एकमा थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में युवती के पिता ने एकमा थाने में लिखित आवेदन देकर गांव के ही नितेश कुमार राम, उसके भाई दीपक राम तथा मां धनपति देवी को नामजद आरोपित बनाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक के भाई दीपक राम एवं मां धनपति देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं फरार युवक और युवती की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- शादी करने की नीयत से युवती को भगा ले गया युवक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.