अररिया, जून 5 -- पलासी, (ए.सं.)। प्रखंड क्षेत्र के द्वारगांव से शादी की नीयत से एक युवती को किसान चौक के एक युवक द्वारा भगाकर कोर्ट मैरेज करने के विवाद को लेकर अभद्र व्यवहार, मारपीट व छिनतई सहित जख्मी करने का आरोप लगाते हुए लड़की के पिता ने पलासी थाना में लड़का पक्ष के आठ लोगों के विरुद्ध नामजद केस दर्ज कराया है। यह भी पढ़ें- शादी की नीयत से युवती को भगाकर कोर्ट मैरिज करने को लेकर मारपीट व छिनतई का मामला दर्जकोर्ट मैरेज का मामला इसमें युवक रंजन कुमार पासवान, गनीता देवी, शंकर पासवान, शबरी देवी, नगीना देवी सहित अन्य लोगों को आरोपित किया गया है। घटना बीते 31 मई की है। विलंब से थाना में सूचना का कारण ईलाजरत होना बताया गया है। दर्ज मामले में सूचक ने उल्लेख किया है कि बीते करीब 25 दिन पूर्व किसान चौक गांव के रहने वाला युवक रंजन कुमार पासवान शादी ...