जहानाबाद, मार्च 20 -- काको, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान के निर्देश पर अपराधियों एवं वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पाली थाना पुलिस ने शादी की नीयत से युवती का अपहरण करने के मामले में एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष शिशुपाल कुमार ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उसरी गांव निवासी उत्तम मांझी ने एक युवती का अपहरण कर लिया था। इस संबंध में पीड़ित पक्ष की ओर से थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव के आसपास देखा गया है। सूचना के आधार पर टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई, जहां से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.