शादी की नीयत से युवती का अपहरण, प्राथमिकी दर्ज
मुंगेर, अप्रैल 5 -- टेटिया बंबर, एक संवाददाता। टेटिया बंबर थानाक्षेत्र के एक गांव से शादी की नीयत से एक युवती के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। युवती के के पिता ने थाना में आवेदन देकर अपनी पुत्री की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। आवेदन में उन्होंने संग्रामपुर थाना क्षेत्र के झिट्टी मकनपुर गांव निवासी ऋतिक मिश्रा उर्फ नीरज मिश्रा को नामजद आरोपी बनाया है। पिता का आरोप है कि उनकी पुत्री का अपहरण शादी की नीयत से किया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष दिनेश राम ने बताया कि युवती के पिता द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.