बेगुसराय, फरवरी 27 -- बीहट। शादी की नीयत से घर से भागे प्रेमी युगल को एफसीआअर् थाना पुलिस ने खगड़िया जिला के मानसी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। लड़की को 164 के बयान के लिए शुक्रवार को न्यायालय में उपस्थित किया गया गया। लड़की की मां पार्वती देवी ने राजा ठाकुर पर शादी की नीयत से बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस के हत्थे चढ़ने के बाद दोनों ने वर्ष 2024 में ही शादी करने संबंधी प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया। बेगूसराय काली मंदिर में शादी करने के बाद दोनों ने नोटरी से शादी का विलेख भी बना रखा है। मामले के अनुसंधानकर्ता सहायक अवर निरीक्षक अभिषेक कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने के 24 घंटें के अंदर ही दोनों को लड़के के ननिहाल से गिरफ्तार किया गया। (नि.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.