शादी की नीयत से भगाने की घटना में मामला दर्ज
खगडि़या, जून 6 -- परबत्ता। एक प्रतिनिधि मडैया थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी क़ो शादी की नीयत से भगाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना गत 29 मई की है। इस घटना क़ो लेकर गत 5 जून क़ो थाना में मामल दर्ज किया गया है। पीड़िता की मां द्वारा थाना में दिये गए आवेदन में बताया है कि गत 29 मई की शाम करीब 7:40 बजे उनकी पुत्री घर से बाथरूम जाने की बात कहकर निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। खोजबीन के दौरान जानकारी मिली कि उसरी वार्ड संख्या 14 निवासी अंकेश कुमार उर्फ प्रिंस कुमार उसकी पुत्री को शादी की नीयत से अपने साथ ले गया है। इस संबंध में पूछताछ करने गईं तो उसके पिता ने गाली-गलौज और मारपीट की। मामले को गंभीरता से लेते हुए मड़ैया थाना पुलिस ने गत 5 जून को प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.