जहानाबाद, जून 20 -- रतनी, निज संवाददाता। शकूराबाद थाना क्षेत्र के कंटाही बिगहा से तीन-चार दिन पूर्व शादी की नीयत से फरार हुई युवती को पुलिस ने गया के बुनियादगंज थाना से बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि तीन-चार दिन पहले फरार युवती के पिता के द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी जिसमें उल्लेख किया गया था कि मेरी बेटी को बहला फुसला कर गुलाबगंज गांव का एक युवक शादी की नीयत से अपहरण कर लिया है। अपहरण की प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आई और छानबीन प्रारंभ कर दिया। छानबीन के क्रम में उक्त युवती को गया से बरामद कर लिया गया है। ब्राह्मण युवती से थाने में लाकर पुलिस पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि उसे न्यायालय में 183 का बयान कराया कराया जाएगा। उसके बाद न्यायालय के आदेश के अनुसार अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएग...