शादी की नीयत से नाबालिग को भगा ले गया युवक
रांची, जून 12 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। खेलगांव थाना क्षेत्र के गाड़ी गांव पाहन टोली में रहने वाली किरण देवी की नाबालिग पुत्री को एक युवक गुरुवार को शादी की नीयत से भगा ले गया। मामले में किरण देवी की लिखित शिकायत पर सुनील मुंडा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बताया गया है कि गुरुवार की सुबह सूचक की पुत्री एक पर्चा छोड़कर घर से चुपचाप निकल गई थी। इसके बाद नामजद युवक ने मोबाइल फोन पर कॉल कर नाबालिग को उसके द्वारा भगा ले जाने की जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.