जहानाबाद, अप्रैल 28 -- जहानाबाद, निज संवादददाता। नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से शादी की नीयत से नाबालिक को बहला फुसलाकर भगा लिए जाने का मामला प्रकाश किया है। इस संदर्भ में नाबालिक लड़की की मां ने नगर थाने में प्राथमिक दर्ज कराई है। सूचक ने बताया है कि 26 अप्रैल को नगर थाना क्षेत्र के राजाबाजार इलाके में रहने वाले एक लड़के ने मेरे बच्ची को शादी की नीयत से बहला फुसला कर भाग ले गया है। सूचक का आरोप है कि जिस दिन मेरी लड़की घर से गई है उसी दिन लड़के ने मोबाइल नंबर से फोन कर धमकी दी थी और कहा था कि अगर ज्यादा इधर-उधर करोगे तो बेटी को जान से मार देंगे। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...