मुजफ्फरपुर, जनवरी 9 -- मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीय छात्रा को शादी की नीयत से अगवा कर लिया गया। मामले को लेकर छात्रा की मां ने शुक्रवार को करजा थाना में केस दर्ज कराया है। इसमें बोचहां थाने के पटियासा निवासी रोशन कुमार को आरोपित किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि सात जनवरी की दोपहर करीब दो बजे पुत्री ट्यूशन पढ़ने मड़वन चौक पर गई थी। शाम तक घर नहीं लौटी। खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। छात्रा की मां ने पुलिस को बताया कि आरोपित पहले भी उनकी बेटी से फोन पर बात करता था। इसकी शिकायत युवक के परिजनों से की गई थी। उन्होंने आशंका जताई है कि आरोपित ने शादी की नीयत से पुत्री को अगवा कर लिया है। थानेदार रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है। छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.