सीवान, फरवरी 3 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के माहपुर गांव की एक महिला ने आवेदन देकर बताया कि उनकी पुत्री 28 जनवरी को स्कूल जाने के लिए सुबह 9 बजे निकली लेकिन जब समय होने के बाद भी वापस नहीं लौटी। जिसके बाद उन्होंने बेटी के साथ पढ़ने वाली लड़कियों से पूछताछ की। जिसमें पता चला कि उनकी पुत्री स्कूल गई ही नहीं थी। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री पूर्वी चंपारण जिले के किसी युवक से फोन पर बातें करती थी और उस लड़के ने गायब होने के दो दिन पहले तक महिला से उनकी पुत्री की शादी कराने को लेकर दबाव बना रहा था जिसे महिला ने सख्ती से मना कर दिया था। महिला ने आशंका जताई है कि युवक ने शादी की नीयत से युवती का अपहरण कर लिया है। पुलिस ने महिला के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। पुलिस युवती का पता लगाने में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.