बगहा, अप्रैल 18 -- बेतिया , हिंदुस्तान संवाददाता । बलथर थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी के नियत से 17 वर्षीय किशोरी का अपहरण कतिपय लोगों ने कर लिया है। किशोरी शौच के लिए सारेह में जा रही थी, इसी दौरान घात लगाए कुछ लोगों ने घटना को अंजाम दिया। घटना 14 अप्रैल की है। मामले में किशोरी की मां ने बलथर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में रविंद्र साह, धर्मेंद्र साह, रविंद्र साह, जवाहीर साह, सुधा देवी, सुशीला देवी को नामजद किया गया है। किशोरी की मां ने एफआईआर में बताया है कि उनकी पुत्री शौच के लिए घर से निकली थी, रास्ते में आरोपित घात लगाए बैठे थे। जैसे ही उनकी पुत्री आरोपितों के पास पहुंची वे उसे बहला फुसलाकर शादी करने की नीयत से रविंद्र साह के साथ भाग दिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...