गोपालगंज, अप्रैल 15 -- कटेया। स्थानीय थाने के एक गांव से शादी की नीयत से एक किशोरी का अपहरण कर लिया गया। इस मामले में अपहृता के पिता ने चार लोगों के विरुद्ध थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा है कि बीते 09 अप्रैल को वे अपनी पत्नी को लाने ससुराल गए थे। दोपहर जब वे पत्नी के साथ घर लौटे तो उनकी नाबालिग पुत्री घर से गायब थी। परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नही चल सका। उन्होंने यूपी की एक महिला एवं तीन अन्य लोगों के विरुद्ध शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर अपहरण कर लेने का आरोप बनाया है। ------- मारपीट मामले में दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराई प्राथमिकी कटेया। स्थानीय थाने के नियामत गुरियांव गांव में गत दिनों हुई मारपीट के मामले में दूसरे पक्ष ने भी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दूसरे पक्ष के अकलू भगत ने आरोप लगाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.