बगहा, अप्रैल 8 -- तबरेज अजीज योगापट्टी। नवलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित पिता ने नवलपुर थाना में आवेदन देकर कुछ लोगों पर आरोप लगाये हैं। आवेदन में बताया गया है कि उसकी पत्नी अपनी बेटी के साथ घर के पूर्व दिशा की ओर गई थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे श्रीनगर थाने के ढबिया भवानीपुर के अनूप कुमार, सोहनलाल मुखिया, बबलू कुमार, अनिला देवी और परमानंद कुमार पीछे से आकर किशोरी को जबरन पकड़ लिया और बाइक पर बैठाने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने पत्नी को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। उसके शोर मचाने के बावजूद आरोपी किशोरी को जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर फरार हो गए। बाद में महिला ने घर पहुंच पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस से इसकी शिकायत की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.