मुजफ्फरपुर, मार्च 23 -- मीनापुर। थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नीयत से अगवा नाबालिग लड़की को पुलिस ने सोमवार को प्रेमी संग बरामद कर लिया। मामले को लेकर लड़की की मां ने रविवार को एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अहियापुर थाने के जीरोमाइल से लड़की और बहबल बाजार निवासी प्रेमी को बरामद कर लिया। थानेदार रामएकबाल प्रसाद ने बताया कि लड़की का कोर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा। वहीं, आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.