बेगुसराय, अप्रैल 8 -- बीहट। बरौनी थाना पुलिस ने शादी की नियत से लड़की को भगा ले जाने के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में उपस्थित किया और वहां से उसे जेल भेज दिया गया। बरौनी थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर विकास कुमार रंजन ने बताया कि गत 15 जनवरी को हवासपुर की एक महिला ने बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के नया राघोपुर टोला निवासी लालदेव राय के पुत्र रोहित पर अपने बेटी का शादी की नियत से अपहरण करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। पुलिस अपहृता को पहले ही बरामद कर चुकी है जबकि अपहर्ता फरार चल रहा था। (नि.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.