शादी की नियत से किशोरी का अपहरण
बक्सर, अगस्त 23 -- पेज-03 के लिए नावानगर। सोनवर्षा थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी के नियत से एक किशोरी के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों का कहना है, कि किशोरी घर से किसी काम से निकली थी, फिर वापस घर नहीं पहुंची। इस संबंध में किशोरी मां ने एक युवक जिसका नाम विक्की कुमार यादव है। उसके विरूद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जाता है, कि किशोरी सोनवर्षा थाना के एक गांव में अपने ननिहाल में रह रही थी। किशोरी की मां ने अपने आवेदन में लिखा है कि मेरी बेटी घर से कुछ काम को लेकर बाहर गई थी। जो देर रात तक तक घर नहीं पहुंची। खोजबीन के क्रम में पता चला की युवक विक्की कुमार यादव द्वारा बहला फुसला का उसका अपहरण कर लिया गया है। इसकी पुष्टि करते हुए सोनवर्षा थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि किशोरी के अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.