बगहा, फरवरी 16 -- नौतन, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव से विगत एक माह पुर्व शादी की नियत से अपहृत युवती को पुलिस ने बेतिया से बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि इस संबंध में युवती के परिजनों ने थाने में आवेदन देकर अपने लड़की के अपहरण का मामला दर्ज कराया। बताया कि नामजद आरोपियों ने शादी की नियत से उनकी लड़की का अपहरण कर लिया था। पदाधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए 7/26 में केस दर्ज कर युवती की बरामदगी व आरोपीयों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही थी। सोमवार की अहले सुबह पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि युवती को बेतिया में देखा गया है। बताया कि सुचना के सत्यापन में एक टीम गठित कर कार्रवाई की गई और युवती को बरामद कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.