शादी की नियत से अपहृत नाबालिग पूर्वी चंपारण से बरामद, पांच पर केस
बगहा, जुलाई 14 -- मैनाटाड़, एक प्रतिनिधि। भंगहा थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नियत से अपहृत नाबालिग लड़की को पुलिस ने नाटकीय ढंग से बरामद किया है। लड़की की बरामदगी पूर्वी चंपारण जिले के पिपरा कोठी के परौलिया कॉलोनी से की गयी है। भंगहा थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि अपहृत नबालिग के भाई के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। वही बरामद किशोरी को 164 के बयान के लिए बेतिया भेजा दिया गया है। उल्लेखनीय है कि अपहृत नाबालिग के भाई के आवेदन पर भंगहा थाना में पांच नामजद आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। आवेदन में आरोप लगाया गया था कि उसकी 16 वर्षीय बहन शौच के लिए घर से सरेह की ओर गयी थी। इसी दौरान पह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.