देवघर, फरवरी 10 -- देवघर,प्रतिनिधि। देवीपुर थाना क्षेत्र के मटकियारी गांव निवासी 26 वर्षीय मुन्ना चौधरी की मंगलवार को बाइक दुर्घटना में मौत हो गई। घटना से मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना के बारे में मृतक के चचेरे भाई पवन चौधरी ने बताया कि मुन्ना की शादी आगामी 25 फरवरी को जसीडीह थाना क्षेत्र के सिकटिया गांव में होनी तय थी। शादी की तैयारियों के ही सिलसिले में वह देवघर आया था। बैंकिंग कार्य और अन्य खरीदारी निपटाने के बाद मुन्ना बाइक से घर लौट रहा था। पवन के अनुसार मुन्ना बाइक चला रहा था, तभी अचानक सारवां थाना क्षेत्र के सारवां मोड़ के समीप सड़क किनारे झाड़ियों में असंतुलित होकर गिर गए। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसी रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर र...