महोबा, अप्रैल 17 -- श्रीनगर, संवाददाता। गर्मी के मौसम में आग की घटनाओं का सिलसिला जारी है। आग लगने से गृहस्थी की सामग्री खाक हो गई। शादी की तैयारी के घर में आग लगने से बेटी के दहेज की सामग्री भी जलने से परिवार माथा पीट रहा है। थाना क्षेत्र के गांव बिलखी निवासी महिपाल राजपूत के घर में इन दिनों शादी की तैयारियां चल रही थी। बेटी मन्नू की शादी 30 अ्रपैल को तय हुई है। मगर शादी की तैयारी के घर में एकाएक आग लग गई। आग को बढ़ता देख आस पास के लोग एकत्र हो गए औरआग बुझाने का प्रयास किया। महिपाल की पत्नी सुनीता ने बताया कि आग से गृहस्थी खाक होने के साथ बेटी कीशादी के लिए खरीदी दहेज की सामग्री भी खाक हो गई है। यह भी पढ़ें- फोम और पेट्रोकेमिकल उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी शार्ट सर्किट से आग लगने की जानकारी दी जा रही है। लोगों ने एकजुट होकर आग पर काबू ...