सीवान, अप्रैल 20 -- हसनपुरा/गोपालपुर, निज संवाददाता। एमएच नगर थाना क्षेत्र के सिसवन-सीवान मुख्य मार्ग पर हसनपुरा पेट्रोल पंप के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को पलभर में मातम में बदल दिया। शादी का कार्ड बांटने निकले 25 वर्षीय युवक राजन कुमार की दुर्घटना में मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। बता दें कि हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बघौनी गांव निवासी भोला यादव के पुत्र राजन कुमार की 20 अप्रैल को तिलक और 24 अप्रैल को बारात जानी थी। घर में शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थीं और रिश्तेदारों का आना-जाना भी शुरू हो गया था। यह भी पढ़ें- बस व बुलेट की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत इसी बीच शनिवार की सुबह राजन अपने पड़ोसी विशाल कुमार के साथ बुलेट बाइक से रिश्तेदारों के यहां निमंत्रण देने निकले थे। इसी दौरान ह...